Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए, उनकी बात सुननी चाहिए : प्रियंका

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि किसान नये कृषि कानूनों से उपजे संकट के कारण आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को अपनी जवाबदेही का निर्वहन करते हुए उनसे बात करनी चाहिए।

श्रीमती वाड्रा ने कांग्रेस स्थापना के 135 वर्ष पूरे होने पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए, उनकी बात सुननी चाहिए और किसान विरोधी तीनों कानून वापस लेना चाहिए।

जवान ने खुद को गोली मारकर किया ख़ुदकुशी का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस ने आज अपनी स्थापना के 135 साल पूरा होने के अवसर पर यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें श्रीमती वाड्रा सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान ध्वज फहराया गया और सभी नेताओं ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

Exit mobile version