• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्षी दलों को आज अफगानिस्तान की स्थिति और हालात से अवगत करायेगी सरकार

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
jaishankar

Jaishankar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज अफगानिस्तान के मुद्दे को लेकर केंद्र द्वारा प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल भी शामिल होगी। सुबह 11 बजे से बैठक होनी है जिसमें केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर सभी दलों के प्रतिनिधियों को अफगानिस्तान में ताजा हालात और भारत के रुख के बारे में स्थिति स्पष्ट करेंगे।

गत 23 अगस्त को राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि अफगानिस्तान में बिगड़े हालात को लेकर केंद्र सरकार ने जो सर्वदलीय बैठक 26 अगस्त को बुलाई है उसमें पार्टी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वर्चुअल जरिए से बैठक होनी है इसलिए इसमें शामिल होकर पार्टी के प्रतिनिधि अपनी राय जाहिर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि अफगानिस्तान में फंसे राज्य के लोगों को वापस लौटाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही है और आगे भी करेगी।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय अफगानिस्तान में फंसे लोगों को वापस लौटाने के लिए काम कर रहा है और राज्य सरकार बंगाल के निवासियों को जल्द से जल्द सुरक्षित लौटाने के लिए संपर्क में है। बंगाल के करीब आधे दर्जन लोग फिलहाल लौट आए हैं लेकिन अभी भी 190 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उसके बाद से वहां हालात अराजकता भरे हैं और लोग किसी भी तरह से अपने-अपने देश लौटने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। उस दिन के बाद से ही भारतीय वायुसेना का विमान लगातार वहां से भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट रहा है।

रविवार रात को भी देश के बाकी हिस्सों के नागरिकों के साथ बंगाल के दो लोग भी वापस लौटे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिया है कि राज्य के जिस किसी हिस्से से भी लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं उसकी पूरी जानकारी एकत्रित कर सचिवालय को भेजी जाए जहां से केंद्रीय विदेश मंत्रालय को भेजी जाएगी।

Tags: afganistan crisisdelhi newsjai shankarkabul airliftNational news
Previous Post

गर्मियों में आरामदायक साबित होंगे ये 5 तरह के लोअर्स, जानें और आजमाए

Next Post

खूंखार आतंकी को तालिबान ने बना दिया अफगानिस्तान का अंतरिम रक्षा मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Next Post
taliban

खूंखार आतंकी को तालिबान ने बना दिया अफगानिस्तान का अंतरिम रक्षा मंत्री

यह भी पढ़ें

CM Dhami

2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदीः मुख्यमंत्री धामी

13/11/2024
Kaal Bhairav jayanati

काल भैरव जयंती पर भूलकर भी न करें ये काम, शुरू हो जाएगा बुरा समय

27/11/2021
murder

युवक की गला काट कर हत्या, केन यार्ड में मिला लहूलुहान शव

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version