Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सरकार जनता के हितों के हिसाब से काम कर रही : स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को गांधी परिवार के गढ़ में जहां पार्टी की उपलब्धियां गिनाई, वहीं बिना नाम लिए सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्र्रा पर तंज भी कसा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रायबरेली जिले में पांच लाख परिवारों को शौचालय बनवाए गए। 55 वर्षों तक यहां शासन करने वाले रायबरेली में शौचालय नहीं बनवा पाए, वह यूपी बनाने की बात करते हैं। 1978 से किराए के भवन में चल रही डिस्पेंसरी को अब जाकर बिल्डिंग नसीब हो सकी।

अमेठी सांसद ने प्रगतिपुर में ईएसआई डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पांच लाख परिवारों को मुफ्त में राशन दिया गया। पहले जिन लोगों ने यहां राज किया, उन्होंने रायबरेली की जनता के साथ छलावा किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि अब खुद का भवन होने से लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को देख रही है और फिर उसी के हिसाब से काम कर रही हैं।

गोंडा में बोले सीएम योगी- सपा सरकार में होते थे दंगे, भूख से मरती थी जनता

उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा का ही है। इस दौरान यूपी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और भारत सरकार के श्रमएवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर भी मौजूद रहे।

Exit mobile version