• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के नेताओं को सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
suresh khanna

suresh khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से जारी बयान का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गरीबों के आरक्षण का पुरजोर विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी के दोहरे चरित्र से दुनिया वाकिफ है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बिना भेदभाव के कोरोना काल में समाज के हर वर्गों के लिये काम किया है चाहे वह दलित हो, पिछड़ा हो या फिर सवर्ण हो। बिना जाने समझे कुछ भी बोलने वाले अखिलेश को योगी सरकार की उपलब्धियां बर्दाशत नहीं हो रही हैं। विपक्ष तिलमिलाया हुआ है इसलिये लगातार उनके नेता झूठे और बेबुनियाद बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

योगी सरकार ने दृढ इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए नौकरी में गरीब-सवर्णों को आरक्षण देने का ऐलान किया और उसे पूरा भी करके दिखाया। कहा कि यूपी में बेहतरीन कोरोना प्रबंधन में रिकार्ड बनाने वाली योगी सरकार अब गन्‍ना खरीद में नया कीर्तिमान रचने जा रही है। अब तक योगी सरकार कुल रुपये 136,278.75 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान भी कराया जा चुका है।

मनकामेश्वर मन्दिर में सार्वजनिक टीकाकरण में उमड़ी भीड़, मुस्लिम समुदाय ने जतायी ख़ुशी

किसानों की विरोधी रही समाजवादी पार्टी की सरकार में जो काम नहीं हुए उसे योगी सरकार ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को 11 लाख 83 हजार से अधिक किसानों से 52.66 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसानों को 10401.54 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में योगी सरकार का कोविड प्रबंधन बहुत कारगर साबित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना काल में जीवन और जीविका की मुहिम ने दुनिया में प्रशंसा पाई है। देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने सूबे में आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू किया, जबकि अन्य प्रदेशों में पूर्णत: लॉकडाउन लगाया गया।

कैबिनेट की बैठक बुलाकर CM योगी ने तय की मंत्रियों की जिम्मेदारी

आंशिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी श्रमिकों को सहूलियत प्रदान की गई। जनता को भरपेट भोजन देने के साथ ही सरकार ने कोरोना काल में हर रोज औसतन 50 से 60 हजार लोगों को रोजगार देने का भी बड़ा काम किया। जनता में सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास ने समाजवादी पार्टी की नींव हिला दी है। यही कारण है कि दिन-रात बिना रुके योगी सरकार की ओर से किये जा रहे कार्य से पूरा विपक्ष सहम गया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो उल्टे-सीधे मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।

Tags: Suresh Khannaup news
Previous Post

मनकामेश्वर मन्दिर में सार्वजनिक टीकाकरण में उमड़ी भीड़, मुस्लिम समुदाय ने जतायी ख़ुशी

Next Post

लम्बे समय बाद हुई योगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Yogi cabinet

लम्बे समय बाद हुई योगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

यह भी पढ़ें

whatsapp

वॉट्सऐप का नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

04/03/2022
Blemishes

चेहरे की झाइयां हो जाएंगी गायब, करें इस जादुई चीज का इस्तेमाल

12/09/2025
धनतेरस

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना होता है अत्यंत शुभ, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version