Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सरकार का बजट बड़ा है लेकिन दिल बहुत छोटा है : अखिलेश

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा उपचुनाव के बाद पहली बार सामने आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को किसानों और नौकरियों के मुद्दे पर घेरा। वहीं यूपी उपचुनावों पर बोले कि उनसे से भी बड़ी बेइमानी बिहार में हो गई। बिहार के जैसा चुनाव हमने और किसी ने देखा नहीं होगा। लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले सभी लोग दुखी हैं। बीजेपी  ने पता नहीं क्या तिकड़म लगाया? सब पलट दिया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान सिर्फ अपनी बात कहना चाह रहे हैं और सरकार नहीं सुन रही है। किसान मुख्यमंत्री से भी मिले हैं लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। अब सोचिए मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भी लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। आप सरकार में हैं और सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं होती। सरकार चाहे तो समस्या हल हो सकती है। सरकार को नरम होना चाहिए।

सपा नेता के पूर्व महासचिव पर महिला ने दर्ज कराया यौन शोषण का मुकदमा

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार 6 गुना मुआवजा किसानों को दे। सपा सरकार आने पर किसानों को 6 गुना मुआवजा मिलेगा। सरकार का बजट बड़ा है लेकिन दिल बहुत छोटा है। बजट 6 लाख करोड़ का और दिल इतना छोटा। आज भी सरकार के अधिकारी पता नहीं किसके लिए काम कर रहे हैं? अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार समाजवादियों की नकल कर रही है। सपा का बनाया धनुष और तीर बीजेपी सरकार ने हटा दिया।

यूपी उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम से भी बड़ी बेइमानी बिहार में हो गई है। बिहार के जैसा चुनाव हमने और किसी ने देखा नहीं होगा। लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले सभी लोग दुखी हैं. बीजेपी ने पता नहीं क्या तिकड़म लगाया? सब पलट दिया।

Exit mobile version