• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गवर्नर ने विधानभवन परेड ग्राउंड पर फहराया तिरंगा, सीएम ने बच्चों को बांटी टॉफी

Writer D by Writer D
26/01/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Governor Anandiben Patel hoisted the tricolor

Governor Anandiben Patel hoisted the tricolor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: गवर्नर आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानभवन के परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान टैंकों, सैन्य, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस, पीएसी, एनसीसी आदि के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद विभिन्न विभागों और स्कूलों की झांकियों ने सभी को रोमांचित किया।

अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने दी सलामी

ध्वजारोहण के बाद विधान भवन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इसके बाद सभी राष्ट्रगान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सबसे पहले राज्यपाल को टैंकों से सलामी दी गई, इसके बाद सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने भी राज्यपाल को सलामी दी। इस कार्यक्रम में जवानों की कदमताल और मार्च पास्ट ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। ब्रास बैंड की धुन पर जवानों के कदमताल ने उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग इस खास आयोजन का हिस्सा बने और कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण विभाग, कृषि विभाग आदि ने अपनी झांकियां निकाली। इतना ही नहीं विभिन्न स्कूलों ने भी अपनी झांसी निकाली। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

बच्चों ने ली सीएम के साथ सेल्फी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बच्चों ने मुलाकात की। इस अवसर पर बच्चों ने सीएम के साथ सेल्फी ली। वहीं सीएम ने बच्चों से बात की। वह अपने बीच बच्चों को पाकर खिल उठे। उन्होंने बच्चों को टॉफी बांटी। साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Tags: 76th republic dayLucknow Newsrepublic day
Previous Post

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर संस्कृत में गूंजी महाकुम्भ के स्वर्गलोक की आभा

Next Post

अखिलेश यादव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, बीजेपी बोली- देर आए दुरुस्त आए

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, बीजेपी बोली- देर आए दुरुस्त आए

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev

छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाना आज पहले से कहीं अधिक आसान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

25/11/2025
कंगना रनौत Kangana Ranaut

दफ्तर पर जेसीबी चली तो कंगना रनौत बोलीं-याद रख बाबर, यह मंदिर फिर बनेगा

09/09/2020
recruitment for general staff

सैनिक स्कूल रीवा में 06 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version