Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्यपाल ने इवेंट में ऐसे चलाई पिस्टल, सहम गए आस-पास के लोग

C.V. Ananda Bose

C.V. Ananda Bose

वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेवल रेस को हरी झंडी दिखाते समय पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस (C.V. Ananda Bose) ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने उनके आसपास खड़ें लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता कि गवर्नर अपने चेहरे के सामने रख कर रेस शुरू करने के लिए फायर कर रहे हैं। उनकी इस हरकत से पास खड़े लोग चौंक गए और कई लोग सहम गए।

बता दें, ओपनिंग फायर हमेशा चेहर से कुछ दूर पिस्टल रखकर किया जाता है, वरना किसी हादसा का डर बना रहता है। वीडियो में गवर्नर के ADC उनसे पिस्टल को अपने सिर के ऊपर पकड़ने और फिर फायर करने के लिए कहते दिख रहे हैं। लेकिन उन्होंने उनकी नहीं सुनी।

सोशल मीडिया पर लोगों जता रहे गुस्सा

वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेवल रेस में गवर्नर (C.V. Ananda Bose) की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाओं का शिकार बन रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा, “गवर्नर के ADC उनसे बंदूक को सिर के ऊपर रखने के लिए कहते रहे, लेकिन PR जीवी ने नहीं सुना। नतीजा ADC को इसका असर झेलना पड़ा। हालांकि यह नुकसानदायक नहीं था, फिर भी यह घमंड और PR कल्चर के बारे में बहुत कुछ बताता है।”

एक और यूजर ने कहा, “नुकसानदायक नहीं, लेकिन खुलासा करने वाला है। जब इमेज का जुनून बेसिक अनुशासन पर हावी हो जाता है, तो घमंड दिखता है। यहां BJP का PR-फर्स्ट कल्चर पूरी तरह से दिख रहा है।”

Exit mobile version