Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर ने सेना के जवानों के साथ मनायी दीपावली

राज्यपाल लेज (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीपावली मनायी।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री दीपावली पर ईस्ट कैम्प, गढ़वाल स्काउट माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।

केंद्र के बाद इन राज्यों ने भी जनता को दिवाली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पहुंचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

Exit mobile version