Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे पौड़ी

Gurmeet Singh

Gurmeet Singh

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) (Gurmeet Singh) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पहुंचने पर पुलिस की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

बता दें कि शनिवार को होने वाले पौड़ी के कृषि और औद्यानिकी विवि भरसार के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल (Gurmeet Singh) शिरकत करेंगे। वे शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे पौड़ी के सर्किट हाउस पहुंचे।

यहां उन्होंने बाल विकास, उद्योग विभाग, रीप परियोजना की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। दोपहर बाद राज्यपाल विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।

Exit mobile version