• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 आतंकियों को मारने वाले कैप्टन हरिओम को 26 जनवरी पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेगूसराय। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में छह आतंकवादियों को मारने वाले बेगूसराय के लाल कैप्टन हरिओम कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

मां भारती की अनवरत रक्षा करने में जुटे भारतीय सेना के कैप्टन बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित रानी गांव निवासी हरिओम कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान प्रशस्ति पत्र एवं सरकार द्वारा निर्धारित राशि सौंपकर सम्मानित करेंगे।

कैप्टन हरिओम को यह सम्मान मई 2020 में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में अपने कर्तव्य पर तैनात रहने के दौरान सेना के कैंप को निशाने पर लेने के उद्देश्य से नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे छह आतंकवादियों को मार गिराने वाले टीम का नेतृत्व करने के लिए दिया जाएगा। इसकी सूचना मिलने के बाद गांव ही नहीं, जिला भर के लोगों में खुशी और गर्व का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मई 2020 में छह आतंकवादी कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में इलाके में नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद कैप्टन हरिओम कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाकर आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पर आईडी लगा दिया। लॉन्चिंग पैड पर लगे आईडी की भनक आतंकवादियों को नहीं लगी तथा उत्कृष्ट रणनीति के कारण नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने की साजिश कर रहे छह आतंकवादी उसकी चपेट में आ गए तथा सेना की एक्टिविटी के कारण सभी आतंकवादी मारे गए।

शर्मनाक हार के लिए सपा फिर रहे तैयार : सीएम योगी

भारतीय सेना और भारत सरकार ने इस अदम्य साहस के लिए 2021 में हरिओम कुमार को सेना पदक से सम्मानित किया था। उसके बाद अब गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में जान हथेली पर रखकर अदम्य साहस का प्रदर्शन करने के लिए राज्य सरकार की ओर से उन्हें राज्यपाल के हाथों प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार के रूप में चेक प्रदान किया जाएगा।

कैप्टन के दादा रामचरित्र राय ने बताया कि हरिओम ने 2014 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर 2018 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे। उसके बाद बेहतरीन कार्य को देखते हुए उन्हें कैप्टन बनाकर जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में तैनात किया गया।

Tags: 26 january 2022bihar newscaptain hariomNational news
Previous Post

केंद्रीय मंत्री ने रिव्यू मीटिंग के दौरान अधिकारियों को पीटा, तोड़ा हाथ

Next Post

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

05/02/2026
Next Post
Sex racket

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CISF

देश की सेवा करने का सपना होगा पूरा, CISF में निकली इन पदों पर भर्ती

18/05/2025
Shri krishna

धर्म की रक्षा में प्राणों की आहुती देने के लिए तैयार रहना होगा : सुरेश चह्वाणके

17/01/2021

जस्टिस संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version