• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पं. गोविंद बल्लभ पंत के सभी कार्य आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे: सीएम धामी

Writer D by Writer D
10/09/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत (Pt Govind Ballabh Pant) के 135वीं जयंती समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पं. गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे। उन्होंने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। देश की आजादी से पूर्व एवं देश की आजादी के बाद भी उन्होंने देश सेवा के लिए जो कार्य किये, वे सभी कार्य हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत का पहाड़ के प्रति विशेष लगाव था। जीवन में तमाम समस्याओं के बावजूद भी वे अपने कर्तव्य पथ से कभी पीछे नहीं हटे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के गृह मंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व उनके पास रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के ऐसे महान सपूत से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड युवा राज्य है। 2025 में हम उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती मनायेंगे। तब तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में हो, इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। हमें विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा।

सीएम धामी ने गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व मुख्यमंत्री (CM Dhami) और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ने देश की आजादी के लिए पूरा जीवन खपाया। उन्होंने पहाड़ के विकास एवं संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभमि के साथ वीरभूमि भी है। पं.गोविंद बल्लभ पंत जैसे क्रांतिकारी इसी देवभूमि में पैदा हुए।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मैती आन्दोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, दीप्ति रावत भारद्वाज, राकेश डोभाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से सीएम धामी ने की शिष्टाचार भेंट

Next Post

ब्रिटेन की महारानी के निधन पर उप्र में रविवार को राजकीय शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Baba Farsa
Main Slider

सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव, सेना ने संभाला मोर्चा

21/03/2026
CM Dhami welcomed Rajnath Singh
राजनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

21/03/2026
Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नंगे पांव चलकर शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

21/03/2026
Gautam Singhania
Business

स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई में इलाज जारी

21/03/2026
CM Yogi
Main Slider

आरोपियों को नहीं बख्शेंगे… फरसा वाले बाबा की मौत पर CM योगी का सख्त संदेश

21/03/2026
Next Post
Queen Elizabeth II

ब्रिटेन की महारानी के निधन पर उप्र में रविवार को राजकीय शोक

यह भी पढ़ें

वर्ष 2022 को नये भारत की निर्माण गाथा का स्वर्णिम पृष्ठ बनाएं : मोदी

26/12/2021
income tax

ITR दाखिल करने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ी, जानिए कब तक है मौका

30/12/2020
Canara Bank

हजरतगंज के केनरा बैंक में लगी भीषण आग, अंदर फंसे है 50 से ज्यादा लोग

20/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version