• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिंदा को मृत दिखाकर जमीन करा ली अपने नाम, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
09/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
Case Filed

case Filed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर फर्जी तरीके से उसकी जमीन को अपने नाम कराने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बैरिया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई कर रही थीं। जिलाधिकारी तत्काल मुकदमा दर्ज (case filed) कराते हुए एसडीएम बैरिया को जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने का निर्देश दिया है।

बिहार के भोजपुर जिले के कोसीहान (खामगांव) निवासी संतोष कुमार पुत्र अशोक चौधरी ने समाधान दिवस पर डीएम से शिकायत की थी कि बैरिया तहसील के पटखौली परगना के खाता संख्या तीन के आराजी नंबर 20 क, 21 ख, 24 ज जो इनके पिता अवधेश पुत्र बिंदेश्वरी व शिवकुमार पुत्र बिंदेश्वरी के नाम अंकित है।

इन खातों पर भोजपुर जिले के भुसौला दामोदरपुर निवासी शेषनाथ व शंभू नाथ पुत्र त्रिलोकीनाथ व दिनेश पुत्र रामनरेश ने अवधेश व शिवकुमार पुत्र बिंदेश्वरी को गलत तरीके से मृतक दिखा कर अपना नाम अंकित करा लिया है,जबकि अवधेश पुत्र बिंदेश्वरी अभी जीवित हैं। शिवकुमार के वारिस उनके पुत्र सतीश कुमार व पिंटू कुमार के अलावा उनकी विधवा विमला कुंवर हैं।

यह प्रकरण सामने आते ही जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम बैरिया को जांच करने कर त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया। इसके बाद बीते बुधवार को शिकायतकर्ता संतोष कुमार की शिकायत पर दोकटी थाने में गलत नाम अंकित कराने वाले व्यक्ति शेषनाथ व शंभू नाथ पुत्र त्रिलोकीनाथ व दिनेश पुत्र रामनरेश के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags: ballia newscrime news
Previous Post

आश्रम में सो रहे संत पर धारदार हथियार से हमला

Next Post

युवक की संदिग्धावस्था में मौत, ससुरालीजनों पर जहर देने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

UPCIDA
उत्तर प्रदेश

अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो का किया सफल आयोजन

06/06/2025
PATA
उत्तर प्रदेश

बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार

06/06/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ओवरलोड परिवर्तको की क्षमता वृद्धि का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा: एके शर्मा

06/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

22 जून तक पूरा कर लें आयुष विवि के सभी कार्य : मुख्यमंत्री

06/06/2025
उत्तर प्रदेश

काला नमक चावल की खेती वैज्ञानिक विधि से करने के लिए किसानों को किया गया प्रशिक्षित

06/06/2025
Next Post
Suspicious Death

युवक की संदिग्धावस्था में मौत, ससुरालीजनों पर जहर देने का आरोप

यह भी पढ़ें

fire

कबाड़ के गोदाम में आग, नौ झुलसे

25/06/2023
CM Dhami

भारतीय संस्कृति भाईचारे का देता है संदेश: सीएम धामी

06/03/2023
Gadar 2

ग़दर के प्रमोशन के दौरान शर्म से लाल हुए सनी देओल

10/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version