• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

G-20 देशों के विदेशी मेहमानों का काशी में भव्य स्वागत

Writer D by Writer D
11/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
G-20

G-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। देश की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विख्यात वाराणसी में रविवार को G-20 देशों से विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया।

G20 के सभी सदस्य, नौ अतिथि देशों और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों समेत 200 से अधिक प्रतिनिधि आज वाराणसी पहुंचे हैं। मेहमानों के लिए आज एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत दशाश्वमेध घाट जाकर मनमोहक गंगा आरती देखने के साथ हुई। देवी गंगा की पूजा करने के लिए प्रतिदिन पुजारियों द्वारा गंगा आरती की जाती है और पवित्र अनुष्ठान, झिलमिलाते दीपक और गूंजते मंत्र एकता और साझा समृद्धि का एक शक्तिशाली अनुस्मारक हैं।

G20 Summit: जी 20 प्रतिनिधियों का वाराणसी में जोरदार स्वागत, पारंपरिक  भारतीय संगीत ने मोह लिया मेहमानों का दिल | Uttar Pradesh - PTC News UP

इसके बाद प्रख्यात संगीतकार डॉ. राकेश कुमार ने राग भिन्ना शादज और बनारसी धुन जैसी सुंदर रचनाएँ बजाईं, दूसरी नृत्यांगना मैत्रयी पहाड़ी और उनकी मंडली ने चारुकुला, मयूर, पाई डंडा, दीवारी, ढेडिया, रासलीला, झूमर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया।

सीएम योगी ने जी-20 देशों के विदेशी मेहमानों का तारांकित होटल में किया स्वागत  | Udaipur Kiran

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ईयू, यूएनसीटीएडी, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। शाम का समापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित एक भव्य रात्रिभोज के साथ हुआ।
बैठक के पूर्ण सत्र कल दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी), वाराणसी में शुरू होंगे।

G20 Summit:वाराणसी में भव्य स्वागत से अभिभूत हुए जी-20 देशों के मंत्री,  विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती निहारी - Ministers Of G-20 Countries Overwhelmed  By Grand Welcome In Varanasi ...

इससे पहले होटल ताज में विदेशी डिप्लोमेट्स का स्वागत करने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद थे। जी20 समिट की बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे विदेशी डिप्लोमेट्स दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा सेवा निधि की भव्य आरती देख मंत्रमुग्ध हो गये। योगी सरकार की ओर से विदेशी आगंतुकों के सत्कार के लिए यहां महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा तट पर ग्रैंड वेलकम से जी-20 के डिप्लोमैट्स भी अभिभूत दिखे। इसके लिए जिला प्रशासन और गंगा सेवा निधि की ओर से तैयारियों को पहले ही पूरा करा लिया गया था।

जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता रिकॉर्डतोड़ 23वां ग्रैंड स्लैम

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित रात्रि भोज में मुख्यमंत्री ने विदेशी मेहमानों से भी बातचीत की। उन्होने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से G-20 बैठक के बाबत जानकारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को जी-20 का अंगवस्त्रम पहनाकर व लोगो स्मृति चिन्ह स्वरूप भेट की।

Photos: मुख्यमंत्री ने जी-20 देशों के विदेशी मेहमानों का होटल ताज में स्वागत  किया - Bhadaini Mirror

गंगा सेवा निधि की ओर से नौ अर्चकों ने मां गंगा की भव्य महाआरती की साथ ही 18 देव कन्याएं भी आरती में शामिल हुईं। जो की मां गंगा की महाआरती को ओर भी भव्यता प्रदान कर रही थी। इस अवसर पर दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया था।

Tags: G-20 Summitup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता रिकॉर्डतोड़ 23वां ग्रैंड स्लैम

Next Post

सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunil Jhakhar-Bhagwant Mann
पंजाब

भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस

07/05/2026
Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

देहरादून को जाम से राहत देने की तैयारी, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Next Post
kanwariyas

सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत

यह भी पढ़ें

जेवर चोरी

सहारनपुर : कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद जेवर चोरी, मचा हड़कंप

18/09/2020
Cyber Fraud

साइबर फ्रॉड पर नकेल के लिए सरकार का बड़ा एक्शन, 6 लाख मोबाइल फोन बंद, 65 हजार URLs किए ब्लॉक

24/09/2024
PM Modi

हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो है…, भावनगर में बोले पीएम मोदी

20/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version