Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

100 साल बाद अपने धाम लौट रही मां अन्नपूर्णा का लखनऊ में भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से करीब 100 वर्ष बाद अपने धाम लौट रही माँ अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा लखनऊ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। आम नागरिक से लेकर महापौर, मंत्री व विधायकों ने मां अन्नपूर्णा देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने आलमबाग चौराहे पर मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रसाद का वितरण किया गया।

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक यात्रा में कानपुर से ही सम्मिलित हो गए थे। सरोजनी नगर विधानसभा में मंत्री स्वाति सिंह व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा गौरी बाजार व उसके बाद चुंगी में स्वागत किया गया। उसके आगे कैंट विधानसभा में कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन, संत निरंकारी भवन, आलमबाग चौराहा, मवैया चौराहा पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चंद्र तिवारी व महापौर संयुक्ता भाटिया रथ यात्रा के साथ ही रहे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल , लखनऊ प्रभारी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने ढोल और बाजे गाजे भारी पुष्प वर्षा के साथ भरपूर स्वागत किया।

हजरतगंज हनुमान मंदिर के निकट नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की उपस्थिति में घंटे घड़ियाल, ढोल व शंखनाद के साथ भरपूर स्वागत किया गया। पंडितों द्वारा विधि विधान से मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन व आरती की गई।

रथयात्रा के आगमन पर पंडितों द्वारा शंखनाद के साथ स्वागत किया। सभी में प्रसाद वितरण भी किया गया।

पूरी यात्रा के दौरान मंत्री बृजेश पाठकस्वयं प्रसाद वितरण करते नजर आए। कैंट विधानसभा से आगे विधायक सुरेश चंद तिवारी व महापौर संयुक्ता भाटिया भी रथ पर सवार श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण करती नजर आई।

हनुमान मंदिर के उपरांत रथ यात्रा राजीव चौक, 1090 चौराहा, समता मूलक चौराहा व लोहिया चौराहा होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहा पहुंची जहां मंत्री आशुतोष टंडन पुनः यात्रा के स्वागत के लिए मौजूद रहें। इसके उपरांत कामता चौराहा, चिनहट के रास्ते बाराबंकी होते हुए अयोध्या की ओर प्रस्थान किया।

Exit mobile version