• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह हमारा पहला कदम है… शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की मुलाकात; Video

Writer D by Writer D
19/08/2025
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Group Captain Shubhanshu Shukla met PM Modi

Group Captain Shubhanshu Shukla met PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ( Shubhanshu Shukla) से मुलाकात की।

इस दौरान शुभांशु शुक्ला ( Shubhanshu Shukla) ने प्रधानमंत्री को अपनी स्पेस यात्रा के दिलचस्प अनुभव बताए। दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत का 10 मिनट का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है।

इस मुलाकात के दौरान शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री (PM Modi) को एक्सिओम-4 मिशन का मिशन पैच और वो तिरंगा भेंट किया जो वो अपने साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले गए थे। साथ ही उन्होंने पीएम को बताया कि भारत के गगनयान मिशन के लिए न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में उत्साह है।

Video

A wonderful conversation with Shubhanshu Shukla. Do watch! @gagan_shux https://t.co/C3l2TNnMpo

— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2025

जब स्पेस में जाते हैं तो वातावरण बदलता

पीएम मोदी (PM Modi) ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से पूछा गया कि जब आप लोग ऊपर जाते हैं तो क्या कुछ बदलता है। इस पर शुभांशु शुक्ला ने बताया कि जब हम स्पेस में जाते हैं तो वातावरण बदलता है। पहुंचने के बाद काफी बदलाव होते हैं। वहां 4-5 दिन में वहां के हालात की तरह बॉडी एडजस्ट हो जाती है। लेकिन, जब आप वापस आते हैं तो तब भी परेशानी होती है और आप चल नहीं पाते हैं।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मूंग और मेथी के बीज उगाकर अंतरिक्ष में एक किसान की भूमिका निभाई थी, बातचीत के दौरान पीएम ने इसका जिक्र किया। इस पर उन्होंने कहा, अंतरिक्ष स्टेशन पर खाना एक बड़ी चुनौती है, जगह कम होती है और सामान महंगा होता है। आप हमेशा कम से कम जगह में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी और पोषण लेकर जाने और खाने की कोशिश करते हैं। इस दिशा में यह कदम अहम है।

स्पेस स्टेशन में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया

शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं जिन्होंने स्पेस स्टेशन में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया। इसको लेकर पीएम ने कहा कि पहले भारतीय स्पेस स्टेशन में गए, तो ऐसे मेंभारतीय को देखकर विदेशियों के मन में क्या रहता है, क्या पूछते हैं? इस पर ग्रुप कैप्टन ने कहा, मैं जहां भी गया लोग मुझ से खुशी से आकर मिले और ज्यादातर लोगों को यह बात पता है कि भारत स्पेस के क्षेत्र में क्या कर रहा है। मुझसे ज्यादा तो विदेश के लोग गगनयान मिशन के लिए उत्साहित थे और मुझसे आकर पूछ रहे थे कि आपका मिशन कब जा रहा है।

“यह हमारा पहला कदम है”

शुक्ला ने साथ ही एक्सिओम-4 मिशन की तैयारियों को लेकर कहा, जब हम लोग पहुंचे तो इस मिशन के लिए काफी अच्छे से तैयार थे। यह मिशन अंत नहीं है, यह मिशन शुरुआत है। पीएम ने कहा, मैंने उस दिन भी कहा था कि यह हमारा पहला कदम है। शुक्ला ने कहा, इस पहले कदम का मकसद ही यह था कि हम इससे क्या सीख कर वापस आते हैं।

पीएम ने कहा, स्पेशस्टेशन और गगनयान हमारे बड़े मिशन है, इसमें आपका अनुभव काम आएगा। इस पर शुभांशु शुक्ला ने कहा, आपकी सरकार की तरफ से स्पेस प्रोग्राम को काफी स्पोर्ट मिल रहा है। पीएम ने कहा, हम यह आत्मनिर्भर बन कर करेंगे तो अच्छा करेंगे।

Tags: National newspm modiShubhanshu Shukla
Previous Post

अब ट्रेन में ले जा सकेंगे बस इतना सामान, जानें क्या है रेलवे का नया नियम

Next Post

बारिश से मुंबई में हाहाकार, सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक सब डूबा; IMD ने जारी किया अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Mumbai Rain

बारिश से मुंबई में हाहाकार, सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक सब डूबा; IMD ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें

One lakh rural women will become honey entrepreneurs.

यूपी में एक लाख ग्रामीण महिलाओं के जीवन में मिठास घोलेगा शहद

05/02/2026
इनामी बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, पांच लाख रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

14/09/2020
putrda ekadashi

इस मनाई जाएगी सावन की पुत्रदा एकादशी, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन

04/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version