• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुड्डू मुस्लिम की चिकन शॉप दोबारा सील

Writer D by Writer D
16/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Guddu Muslim

Guddu Muslim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या में आरोपी पांच लाख का फरार इनामी गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की चकिया क्षेत्र स्थित चिकन शॉप दुकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को दोबारा सील कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने चकनिरातुल चकिया स्थित गुड्डु मुस्लिम के मकान और चिकन शाॅप को सील कर दिया था। दो-तीन दिन पहले चिकन शॉप खुल गई। यहां पर चिकन और मटन की बिक्री भी की जाने लगी। इसकी भनक लगने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने फिर उसके दुकान को सील कर दिया।

उन्होंने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की चिकन शॉप किसके इशारे पर खोली गई है और कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसकी जांच के लिए पीडीए सचिव ने एक कमेटी गठित कर दी है।

गौरतलब है कि पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का मकान और चिकन शाप चकिया में माफिया अतीक अहमद के दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर स्थित है। उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्याकांड से जुड़े अतीक के दर्जन भर से अधिक गुर्गों और करीबियों के मकान को ध्वस्त कर दिया गया और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया गया है।

मध्यप्रदेश की सीमा में एसटीएफ के साथ हुई 13 अप्रैल को हुई एक मुठभेड में उमेश पाल हत्याकांड के शूटर असद और गुलाम को एक मुठभेड़ में मार गिराया गया। दोनो के ऊपर पांच-पांच लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया था।

उमेश पाल की 24 फरवरी को हुई हत्या के बाद पुलिस शूटरों की खोजबीन कर रही थी । इसी बीच 27 फरवरी को एक सूचना पर हत्याकांड में शामिल पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क में हुई मुठभेड में मौत हो गयी। उसके बाद दूसरे शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी की छह मार्च को कौंधियारा के लालपुर क्षेत्र में भोर में मुठभेड में मारा गया। दोनो पर पुलिस ने 50-50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। इस हत्याकांड से जुड़े अब तक चार लोगों की पुलिस मुठभेड में मौत हो चुकी है।

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने इस मामले में अतीक अहमद, भाई असरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटों के अलावा नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीसीटीवी फुटेज में अतीक का बेटा असद, गुड्डू मुस्लिम, साबिर गुलाम और अरमान की शिनाख्त की गयी। पुलिस फरार शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम, साबिर गुलाम और अरमान तलाश कर रही है। इन पर भी पांच- पांच लाख रूपए का इनाम घोषित किया जा चुका है।

Tags: crime newsGuddu MuslimPrayagraj News
Previous Post

एक कुंतल गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Next Post

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Pradhanmantri Swamitva Yojana

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में उत्तर प्रदेश सबसे आगे

23/02/2023
Animal

एनिमल का नया गाना रिलीज, ‘सतरंगा’ ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर

27/10/2023
Thandai

ठंडाई की ये रेसिपीज आपकी होली की महफिल में जमा देंगी रंग

26/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version