Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में आए दिन होने वाले कलह से हैं परेशान, तो करें गुग्गल के ये आसान उपाय

Dhuni

Dhuni

सनातन धर्म के अनुसार, सभी चीजों में वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गृह निर्माण से लेकर घर में रहने तक ऐसे कई नियम है, जिनकी अनदेखी करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर में वास्तु दोष होने से परिवार के सदस्यों पर इसका काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी वास्तु दोष के कारण पैसे से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इसके लिए आप गुग्गल (Guggal) का उपयोग कर सकते हैं। गुग्गल (Guggal) के कुछ उपाय कर लिए जाए, तो घर का वास्तु दोष दूर होता है।

लड़ाई-झगड़ों से मुक्ति पाने के लिए

अगर आपके घर में आए दिन कलह और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो रोज घर में गुग्गल (Guggal)  धूप जलाएं। एकादशी, त्रयोदशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथि जैसे विशेष दिन पर घर में गुग्गल (Guggal) धूप जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इस उपाय से पति-पत्नी के रिश्ते भी मजबूत होते हैं। साथ ही मानसिक शांति बनी रहती है।

नकारात्मक शक्तियां होंगी दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में लगातार 7 दिनों तक गुग्गल (Guggal) धूप में पीली सरसों मिलाकर जलाई जाए, तो नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का प्रवेश होता है। इस उपाय को शनिवार के दिन से शुरू करना चाहिए। शनिवार की शाम को आरती करने के बाद गुग्गल (Guggal)  धूप जलाएं। इस धुएं को पूरे घर में दिखाएं।

सफलता प्राप्त करने के लिए

अगर आपको किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करनी है, तो गुग्गल धूप से उपाय कर सकते हैं। इसके लिए शुद्ध घी, पीली सरसों, लोबान और गुग्गल (Guggal) को गाय के कंडे पर लगातार 21 दिनों तक शाम के समय जलाएं। इस उपाय को करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

Exit mobile version