• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य विभाग की ओर से थर्डवेव को लेकर सरकारी अस्पतालों में जारी की गई गाइडलाइन

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
health department

health department

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से थर्ड वेव को लेकर सरकारी असपतालों में गाइडलाइन जारी की गई है। प्रदेश के 500 से अधिक अस्‍पतालों में मॉक ड्रिल की शुरुआत एक तीन जनवरी से होने जा रही है तो वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार संग जिलेवार प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है।

तीसरी लहर को ध्‍यान में रखते हुए प्रदेश के मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ आदि के लिए पीडियाट्रिक केयर ट्रेनिंग का कार्य भी जिलेवार तेजी से किया जा रहा है। सभी के विधिवत प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था भी सरकार कर रही है।

स्‍टेट सर्विलांस ऑफिसर विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों के डीएसओ, सीएमओ, डीआईओ और एक्‍स्‍पर्ट संग एक अहम बैठक की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि सरकार की ओर दिए गए निर्देशों के तहत यूपी में डेली मॉनीटरिंग हो रही है। नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के चलते प्रदेश सरकार ने जिन जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उन जिलों में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

संसाधनों में हुई कमी को तत्काल किया जाएगा पूरा

देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आने से मौजूदा हालातों को देखते हुए आगे की योजनाओं के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों से प्लान भी मांगा गया है। दो दिवसीय मॉक‍ ड्रिल कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व विशेषज्ञों की निगरानी में संसाधनों की परख की जाएगी।

हर जिले पर है सीएम योगी की सीधी निगरानी, घर-घर पहुंचेंगी निगरानी समितियां

जिसके तहत वेंटिलेटर, नीकू, पीकू की संख्या, ऑक्‍सीजन, बेड, दवाएं, आइसीयू जैसे संसाधनों व सामग्री की जांच की जाएगी। अगर अस्‍पतालों में इन संसाधनों में कमी निकलती है तो उसको तत्‍काल पूरा किया जाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य टीमों ने संभाला मोर्चा

प्रदेश सरकार टीकाकरण न कराने वाले लोगों की संख्‍या को सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। प्रदेश में लोगों ने अपनी पहली खुराक ली है, वे अपनी दूसरी खुराक भी लें इसके लिए उनको प्रेरित किया जा रहा है।

इसके साथ ही गांवों में चल रहे डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य टीम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्‍साहित करने का कार्य कर रही हैं। इसके साथ टीकाकरण से जुड़े सभी मिथकों को दूर कर रहीं हैं।

Tags: corona cases in up newsLucknow Newsthird wave of corona
Previous Post

हर जिले पर है सीएम योगी की सीधी निगरानी, घर-घर पहुंचेंगी निगरानी समितियां

Next Post

विदेशी कालीनों उद्योग को टक्कर दे रहा भदोही का कालीन कारोबार

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post

विदेशी कालीनों उद्योग को टक्कर दे रहा भदोही का कालीन कारोबार

यह भी पढ़ें

agnipath

‘अग्निपथ’ में जल रहा बिहार, ट्रक में लगाई आग, 15 जिलों में इंटरनेट भी बंद

18/06/2022

BJP ने भी सपा की तरह गुंडई से चुनाव जीते, मायावती का UP सरकार पर हमला

15/07/2021
Airtel का ‘जेब पर वार’! 30 दिन की वैलिडिटी वाले 2 सस्ते Recharge Plans हुए बंद!

यूज़र्स के लिए बुरी खबर! Airtel ने 30-Day के 2 पैक्स हटाए

06/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version