Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुजरात : गांधीनगर केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

भीषण आग

महोबा में लगी भीषण आग

गुजरात में गांधीनगर जिले के कलोल तालुका क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी।

अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि छत्राल जीआईडीसी में देवनंदन केमिकल इंडस्ट्रीज नामक केमिकल कंपनी में आज सुबह अचानक आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।

राजमाता सिंधिया की जन्मशती आज, PM ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का

दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 1100 बजे आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग की राख को ठंडा करने में अभी भी एक से डेढ़ घंटा और लग सकता है। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पाकिस्तान के बाद अब चीन एक मिशन के तहत पैदा कर रहा है सीमा विवाद : राजनाथ

पुलिस मामला दर्ज करके आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Exit mobile version