Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र, इन मंत्रों से करें मां दुर्गा को प्रसन्न

gupt navratra

gupt navratra

10 से 18 फरवरी तक माता दुर्गा के भक्तों को पूजा-अर्चना और साधना करने का मौका मिलेगा। यह अवधि माघ मास की गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri ) की रहेगी। यह वर्ष 2024 की पहली नवरात्र होगी। इस दौरान जातकों को मां दुर्गा के साथ माता सरस्वती और मां नर्मदा की आराधना के लिए विशेष दिन मिलेंगे।

पंचाग के अनुसार, 9 फरवरी को माघ मास की अमावस्या रहेगी। इसे मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ पितरों के निमित्त तर्पण और दान कर सकते हैं। आत्मा की शुद्धि और आत्मबल बढ़ाने के लिए इस दिन मौन साधन करना चाहिए। 14 फरवरी को वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती का प्रकटोत्सव मनेगा। 16 फरवरी को नर्मदा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन लोग नर्मदा नदी में डुबकी लगाएंगे।

10 से 18 फरवरी 2024 तक माघ माह की गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri ) रहेगी। हर साल 4 नवरात्र होती है। इनमें माघ और आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्र जबकि चैत्र और अश्विन में प्रकट नवरात्र मनाई जाती है। गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri ) तंत्र-मंत्र साधना के लिए खास है। इस दौरान मां दुर्गा और काली की विशेष पूजा के साथ अखंड दीपक जलाया जाता है।

इन मंत्रों के जाप से मां दुर्गा को करें प्रसन्न

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते॥

ओम गिरिजाय च विद्महे, शिवप्रियाय च धीमहि।

तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्॥

Exit mobile version