Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से आया बाहर

Gurmeet Ram Rahim

Gurmeet Ram Rahim

रोहतक। यौन शोषण और हत्या मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। जिला कारागार सुनारिया ने राम रहीम के लिए 21 दिन की फरलो मंजूर की है। ये पहली बार नहीं है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है। अब तक वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है। अब 17वीं बार वह जेल से बाहर निकला है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 21 दिन की फरलो मंजूर की गई है, जिसके बाद मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे जेल से बाहर निकाला गया और वह सिरसा के लिए रवाना हो गया। गुरमीत राम रहीम 17वीं बार रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल या फरलो पर बाहर आया है।

गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में साध्वियों के यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सुनारिया जेल भेजा गया था। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है।

इस साल दो बार मिल चुकी है पैरोल

वर्ष 2026 में राम रहीम को इससे पहले दो बार जेल से बाहर आने का अवसर मिला। जनवरी महीने में उसे 40 दिन की पैरोल, जबकि मई महीने में 30 दिन की पैरोल मिली थी। मई में मिली 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद गुरमीत राम रहीम 26 जून को वापस सुनारिया जेल पहुंचा था।

अब एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिलने के बाद राम रहीम जेल से बाहर आया है। उसके बाहर आने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और पुलिस की निगरानी में उसे सिरसा के लिए रवाना किया गया। राम रहीम के 17वीं बार जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर उसकी पैरोल और फरलो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Exit mobile version