Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साल के आखिरी दिन मेष राशि में मार्गी होंगे बृहस्पति, 3 राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

Guru Brihaspati

Guru Brihaspati

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति (Guru Brihaspati ) को काफी प्रभावशाली ग्रह माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल 2023 जब विदा होगा तो साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2023 को सुबह 7.08 बजे देवगुरु बृहस्पति (Guru Brihaspati ) मेष राशि में मार्गी होगी। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से तीन राशियों के जातकों को शुभ फल मिलेगा।

वृषभ राशि वालों के जीवन में सुधार

देवगुरु बृहस्पति के मेष राशि में मार्गी होने से वृषभ राशि वालों को शुभ फल मिलेगा। इस कारण वृषभ राशि वालों के जीवन में सुधार आएगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और काम में मन लगेगा। कला के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकता है।

माता-पिता की सेहत में भी सुधार होगा। मेष राशि वालों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी

बृहस्पति के प्रभाव के सिंह राशि वालों को भी लाभ होगा। मेष राशि में बृहस्पति देव (Guru Brihaspati ) के के मार्गी होने से शुभ स्थिति निर्मित होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। धर्म कार्यों में मन लगेगा।

परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि वालों को गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी का सामान दान करें। उन्हें पढ़ाई में मदद करना चाहिए।

वृश्चिक राशि को मिलेगा परिवार को सहयोग

गुरु ग्रह बृहस्पति के मार्गी होने से परिवार वृश्चिक राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी में मधुरता रखें, जिससे आपके संबंधों में सुधार होगा।

अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को रोज 108 बार बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

Exit mobile version