Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुयाना के उपराष्ट्रपति ने किया रामलला का दर्शन-पूजन

Ramlala

Ramlala

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रामलला (Ramlalla) का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने परिसर में बने अन्य मंदिरों में भी जाकर शीश झुकाया। उपराष्ट्रपति लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। भव्य-नव्य अयोध्या देखकर वे प्रफुल्लित हो उठे।

इसके पहले शनिवार सुबह वे प्रतिनिधिमंडल के साथ निजी विमान से वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। शंखनाद व कलाकारों के भावपूर्ण नृत्य के बीच एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहां खाद्य व रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान, कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने उनकी आगवानी की। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

Exit mobile version