• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gyanvapi Masjid: सर्वे की दूसरी रिपोर्ट कोर्ट में सब्मिट, मस्जिद में मिले सनातन धर्म के सबूत

Writer D by Writer D
19/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi

Gyanvapi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) की दूसरी सर्वे रिपोर्ट आज कोर्ट में सब्मिट कर दी गई है। कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने 12 पन्नों की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी है। सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट में ज्ञानवापी (Gyanvapi masjid) के अंदर कमल, डमरू, त्रिशूल समेत अन्य चिन्ह मिलने का जिक्र किया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरी सर्वे रिपोर्ट में शिवलिंग/फव्वारे का जिक्र है। इसके साथ ही मस्जिद के अंदर सनातन धर्म के कई प्रतीक चिन्ह (जैसे- कमल, त्रिशूल, डमरू आदि) मिलने का दावा किया गया है। बेसमेंट की दीवार पर भी सनातन धर्म के चिन्ह मिलने की बात सर्वे रिपोर्ट में कही गई है। कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने वीडियोग्राफी की चिप भी कोर्ट में जमा कर दी है।

पहले सर्वे रिपोर्ट में भी कई दावे

इससे पहले पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने 6 और 7 मई की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी। सूत्रों के मुताबिक, इस सर्वे रिपोर्ट में खंडित मूर्तियां, देवताओं की कलाकृतियां, कमल की कलाकृति, शेषनाग की कलाकृति, नागफनी की आकृति, दीवार में ताखा और दीये के सबूत मिलने का दावा किया गया है।

ये सबूतों की वो सूची है जो अब सर्वे रिपोर्ट में दर्ज होकर अदालत के रिकार्ड में आ चुकी है। पूर्व सर्वे कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने 6 और 7 मई के सर्वे का निचोड़ वाराणसी की अदालत को सौंप दी है। इस पहली रिपोर्ट में सबूतों की झड़ी है और दावों की भरमार है। रिपोर्ट में दावा है कि उत्तर से पश्चिम दीवार के कोने पर पुराने मंदिरों का मलबा मिला है।

Gyanvapi Survey: मंदिरों का मलबा, शेषनाग-कमल और सिंदूर का लेप, अजय मिश्रा की रिपोर्ट का दावा

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलबे में मिले पत्थरों पर देवी-देवताओं की कलाकृति दिखीं, कुछ शिलाओं पर कमल की कलाकृतियां भी देखी गई और उत्तर से पश्चिम की तरफ की सिलावट पर शेषनाग की कलाकृति मिली। साथ ही नागफनी जैसी आकृति मिलने का भी दावा किया गया है।

‘मूर्तियों पर सिंदूरी रंग लगा हुआ मिला’

सर्वे में देव विग्रह भी मिले जिनमें 4 मूर्तियों की आकृति दिखाई दे रही है। मूर्तियों पर सिंदूरी रंग लगा हुआ भी मिला। दीया रखने वाला एक ताखा मिलने का भी दावा है। सर्व टीम का दावा है कि उसे सिलावट मिली जो लंबे वक्त से जमीन पर पड़े हुए प्रतीत हो रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे किसी बड़े भवन को तोड़ा गया हो।

मस्जिद की पश्चिम दीवार के करीब मलबे का ढेर मिलने का भी दावा है। ये भी दावा है कि मलबे में पत्थर के ढेर और शिला पट दिखाई दिए। अजय मिश्र ने जिस रिपोर्ट का ब्यौरा दिया वो 6 और 7 मई के सर्वे की रिपोर्ट है। इन दोनों तारीखों को ही सर्वे टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और आधी-अधूरी पड़ताल ही हो पाई थी।

Gyanvapi Masjid: प्रशासन ने 9 ताले लगाकर वजूखाना किया सील, CRPF करेगी सुरक्षा

कोर्ट की सख्ती के बाद दोबारा सर्वे हुआ और आज बाकी दिनों की रिपोर्ट भी अदालत के सुपुर्द हो गई। सूत्रों का कहना है कि दूसरी सर्वे रिपोर्ट में भी शिवलिंग/फव्वारे का जिक्र है। इस सर्वे रिपोर्ट में मस्जिद के अंदर सनातन धर्म के चिन्हों को मिलने का दावा किया गया है। साथ ही कई अहम खुलासे किए गए हैं।

Tags: Ajay Mishragyanvapi babagyanvapi evidencegyanvapi masjidgyanvapi masjid casegyanvapi surveygyanvapi survey reportup newsVaranasi Courtvaranasi news
Previous Post

ऊर्जा और पर्यटन राज्य के विकास के दो प्रमुख आधार : सीएम धामी

Next Post

थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 17 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
Next Post
fire

थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 17 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जनपदों में होंगे मुख्यमंत्री आपदा सुरक्षा सम्मेलन

26/07/2023
LPG cylinder

LPG की कीमतों पर लगेगी ब्रेक, जानें सरकार का प्लान

13/09/2022
Dearness Allowances

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने बढ़ाया 3% DA

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version