Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिम ट्रेनर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

suicide

suicide

लखनऊ। गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित होटल त्रिमूर्ति में प्रवीण कुमार पांडेय ने अवैध असलहे से खुद को गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उसका शव कमरा नम्बर 206 में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट में महिला द्वारा परेशान करने की बात सामने आई है।

मृतक मऊ से पूर्व विधायक रहे उमेश पांडेय का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक मऊ के मधुबन इलाके का रहने वाला प्रवीण कुमार पांडेय पेशे से जिम ट्रेनर था। वह दो दिन से विवेकखंड स्थित होटल त्रिमूर्ति के कमरा नम्बर .206 में ठहरा था। रविवार दोपहर होटल के कर्मचारियों ने कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कमरा खुलवाया। अंदर प्रवीण पांडेय का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक अविवाहित था।

नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर शव खेत में फेंका, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर धीरज कुमार के मुताबिक शव के पास एक अवैध असलहा पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कमरे के अंदर पड़ताल की गई। जिसमें सुसाइड नोट लिखा मिला। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई। जांच के लिए साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक कमरे में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एक महिला द्वारा लगातार परेशान करने की बात सामने आई है।

सुसाइड नोट में इसी महिला की प्रताडना से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग से मिलान के लिए भेज दिया है। वहीं प्रवीण की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन भी पहुंच। पुलिस महिला के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Exit mobile version