• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बापू की जगह गोडसे ने जिन्ना को मारा होता तो शायद नहीं होता देश का बटवारा : राउत

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sanjay Raut

Sanjay Raut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भारत के विभाजन की तुलना अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति से कर दी है। पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक’ में राउत ने रविवार को कहा कि यह घटना देश की संप्रभुता तथा अस्तित्व की तबाही के दर्द की याद दिलाती है।

संजय राउत ने यह भी कहा कि अगर नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी के बजाय पाकिस्तान के निर्माता जिन्ना को मारा होता तो विभाजन को शायद रोका जा सकता था और 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने की जरूरत नहीं होती। मराठी दैनिक के कार्यकारी संपादक राउत ने कहा, “अफगानिस्तान में जो स्थिति है वह मुझे देश के अस्तित्व और संप्रभुता की तबाही की याद दिलाती है।”

राउत ने भारत के विभाजन की तुलना अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति से की और कहा कि अफगानिस्तान के सैनिक वहां से भाग गए।

योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ ने ट्विटर पर मचाई धूम, गूंजा सशक्त नारी समर्थ प्रदेश

उन्होंने कहा कि विभाजन के दर्द को तब तक नहीं भुलाया जा सकता जब तक अलग किया गया हिस्सा वापस नहीं लिया जाता। गौरतलब है कि 1947 में आजादी से पहले भारत के उत्तर और पूर्व में अलग देश पाकिस्तान बना था।

राउत ने कहा, “अखंड भारत होना चाहिए ऐसा हम मानते हैं लेकिन यह संभव होगा यह नहीं लगता। लेकिन उम्मीद पर दुनिया कायम है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखंड हिंदुस्तान चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्हें बताना होगा कि पाकिस्तान के 11 करोड़ मुसलमानों को लेकर उनकी क्या योजना है।”

Tags: Maharashtra NewsNational newsSanjay Raut
Previous Post

योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ ने ट्विटर पर मचाई धूम, गूंजा सशक्त नारी समर्थ प्रदेश

Next Post

गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो की मौत, कई घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
Explosion

गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ें

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के लिए दीपिका पादुकोण बनीं हेयर स्टाइलिस्ट

21/07/2020
Cattle

यूपी में ‘काऊ टूरिज्म’ की संभावनाएं तलशेगी योगी सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई पहचान

14/10/2025
ashraf ghani

गनी नहीं देंगे इस्तीफा, बोले- 20 साल में जो हासिल किया उसे गंवाने नहीं देंगे

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version