Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर

hair color

hair color

बढ़ती उम्र के साथ सफेद बाल होना एक आम बात है लेकिन अगर आपके बाल 25 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते ही सफेद होने लगे हैं, तो चिंता करना लाजिमी है। बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर पोषण की कमी और आनुवंशिक कारणों के चलते भी कई बार ऐसा होता है। लेकिन तंबाकू का अत्यधिक सेवन, धूम्रपान और भावनात्मक तनाव भी इसका कारण हो सकता है। सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय भी है, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

आंवला

तरीका : आंवले को मसल कर उसकी गुठली निकाल दें। अब इसका पेस्ट बनाएं और सिर पर लगा लें। इसके बाद इससे बालों की जड़ों पर मालिश करें।

नारियल तेल और नीबू रस

तरीका: इसमें दो भाग नारियल का तेल और एक भाग नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सिर और बालों की मालिश करें।

करी पत्ता

तरीका: करी पत्ते को नारियल के तेल में डाल कर चटखने तक गर्म करें। इसके बाद इसे छान लें और इससे बालों की मालिश करें। करीब 30-45 मिनट बाद सिर धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार अपनाएं।

चाय या कॉफी

तरीका: पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर डाल कर उसे 10 मिनट तक उबालें। बालों का रंग काला बनाए रखने के लिए चाय की पत्ती का प्रयोग कर लें और भूरा बनाए रखने के लिए कॉफी पाउडर का प्रयोग करें।

काला तिल

तरीका: हर रोज खाली पेट कच्चे तिल के बीजों को पानी के साथ खाना फायदेमंद होगा।

प्याज का पेस्ट

तरीका: बालों पर प्याज का पेस्ट लगा लें। इसे एक घंटे बाद धो डालें। ऐसा करने से भी सफेद बाल काले हो जाएंगे।

Exit mobile version