Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हज मंत्री नन्दी ने सीएम योगी से की मुलाकात, नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों की हुई सराहना

cm yogi- nandi

cm yogi- nandi

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री, श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास-5 कालिदास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री जी ने नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए कार्यों में और तेजी लाने की बात कही।

मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री जी से अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी के विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश प्राप्त किया।

सहारनपुर: 150 वर्ष पुराने वृक्ष हेरिटेज ट्री घोषित, वन विभाग करेगा संरक्षण

श्री नन्दी ने मुख्यमंत्री जी से प्रयागराज के लिए प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को कराए जाने का भी निवेदन किया। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के करैलाबाद, नैनी एफसीआई चकलाल मोहम्मद मार्ग, महेवा, महेवा पूरब पट्टी, मड़ौका मुख्य मार्ग, छिवकी स्टेशन मार्ग, सड़वा काॅलोनी, खरकौनी, इस्माइलपुर में पाल मार्केट, रानी मंडी में मार्ग, नाली एवं नाला निर्माण कार्य के प्रस्तावित त्वरित कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि जारी किए जाने की मांग रखी।

Exit mobile version