Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना संक्रमण से कठिन हुई हज यात्रा, नए नियमों से हो रहे कम

haj yatra

haj yatra

आगरा। ताजनगरी से 2021 में हज यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है। अब महज चार दिन बाकी हैं मगर आगरा से अभी तक महज 15 लोगों ने ही हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। इस बार हज यात्रियों को सऊदी अरब में सात दिन तक क्वारंटीन भी रहना होगा। उन्हें बगदाद या अन्य किसी स्थान पर जाने की इजाजत भी नहीं होगी।

डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही है बिहार सरकार: तेजस्वी यादव

जिला हज कमेटी से जुड़े मोहम्मद अनस ने बताया कि इस बार हज यात्रियों के लिए शर्तें बेहद कठिन हैं। यात्री को अरब पहुंचकर सात दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। जियारत करने के लिए किसी दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे। वहीं मदीने में पहले आठ दिन तक रहते थे, लेकिन अबकी बार केवल तीन दिन रह सकेंगे।

दो शादी के बाद नहीं बदली हर्षिता की जिंदगी, बच्चों के भविष्य के लिए कर रही संघर्ष

हरम शरीफ (काबा) में तीन घंटे से अधिक नहीं रह पाएंगे। इसके अलावा उम्र की बंदिश भी बड़ी बाधा बनी हुई है। अभी तक ज्यादातर हाजी 60 साल से ऊपर के जाते थे, लेकिन इस बार 65 साल से ज्यादा के लोग नहीं जा सकते हैं। यही कारण हैं कि महज पांच दिन बाकी होने के बाद भी केवल 15 लोगों ने ही आवेदन किए हैं। आमतौर पर आगरा से 250 से ज्यादा हाजी हर साल हज यात्रा करने के लिए जाते थे।

ताजनगरी से 2021 में हज यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है। अब महज चार दिन बाकी हैं मगर आगरा से अभी तक महज 15 लोगों ने ही हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। इस बार हज यात्रियों को सऊदी अरब में सात दिन तक क्वारंटीन भी रहना होगा। उन्हें बगदाद या अन्य किसी स्थान पर जाने की इजाजत भी नहीं होगी।

दो पुलिसकर्मियों को बुरी तरह घायल कर एके-47 राइफल छीनी, हड़कंप, सर्च अभियान

कोरोना काल में वर्ष 2020 में हज यात्रा स्थगित हो चुकी है। अब अगले साल हज जाने वालों को आवेदन करने के लिए 10 दिसंबर तारीख नियत की गई है। तीन दिसंबर तक 15 लोगों ने ही आवेदन किए हैं। जिला हज कमेटी से जुड़े मोहम्मद अनस ने बताया कि इस बार हज यात्रियों के लिए शर्तें बेहद कठिन हैं। यात्री को अरब पहुंचकर सात दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। जियारत करने के लिए किसी दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे। वहीं मदीने में पहले आठ दिन तक रहते थे, लेकिन अबकी बार केवल तीन दिन रह सकेंगे।

Exit mobile version