Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हैंडपंप हुआ बे पानी, कैसे बुझे प्यास

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र उसका बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कठहा में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने के वजह से शुद्ध पेयजल की किल्लत बनी हुई है। ग्राम पंचायत द्वारा हजारों रुपये खर्च कर देने के बावजूद भी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इस भीषण गर्मी में लोग शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। लोग मजबूर होकर ऊपरी शतह का बालू पानी मिश्रित जल पीने के लिए मजबूर हैं। जिससे तमाम बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
ग्राम पंचायत कठहा इमिलिहा में ग्राम पंचायत द्वारा इमिलिहा, कठहा, गोपियापुर, रमपुरवा टोले पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप को उच्चीकृत कर उसे रीबोर करके ठीक ठाक कराने की व्यवस्था करना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उक्त कार्य मात्र औपचारिकता बन कर रह गया। जिसके वजह से बहुत से ऐसे इंडिया मार्का हैंडपंप हैं।जिसको उच्चीकृत कर दिया गया है।लेकिन रिबोर व अन्य तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया गया। जिसके चलते हैंडपंप बन्द पड़े हैं और लोगों को इस भीषण गर्मी में शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। लोग ऊपरी शतह का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसके जिम्मेदार कागज का पेट भरकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।

Exit mobile version