Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम में हैंगिंग ब्रिज टूटा, हादसे में 30 छात्र घायल

गुवाहाटी। असम में एक पुल के गिरने से 30 छात्रों के घायल होने की खबर है। घटना असम के करीमगंज जिले की है, जहां हैंगिंग ब्रिज के गिरने से करीब 30 छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार को करीमगंज जिले के राताबारी विधानसभा क्षेत्र के चेरागी इलाके में घटी।

वहीं,  हैंगिंग ब्रिज जब टूटा, उस वक्त छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे। असम में सिंगला नदी पर बना ये हैंगिंग ब्रिज चेरागी इलाके को गांव से जोड़ने वाले एक मात्र पुल है। पिछले कई सालों से छात्र और वहां के स्थानीय लोग अन्य जगहों तक पहुंचने के लिए इस पुल का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, मौके पर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने समय रहते छात्रों को नदी से बाहर निकाला।  इस घटना में करीब 30 छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि, तीन साल पहले ही इस हैंगिंग ब्रिज का निर्माण किया गया था।

SC पहुंचा लखीमपुर हिंसा मामला, मंत्रियों पर FIR और CBI जांच की मांग

एक हफ्ते पहले हुई थी 3 लड़कों की डूबने से मौत

गुवाहाटी में पांडू घाट के पास एक हफ्ते पहले ब्रह्मपुत्र नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गई थी। दरअसल, उस दौरान भी बच्चे ट्यूशन से लौट रहे थे और उसी दौरान लड़के नदी में तैरने के लिए कूद गए और इस दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version