• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी के हनुमान चिराग ने जदयू के साथ भाजपा के घर में भी लगाई आग

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly elections

बिहार विधानसभा चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव में खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने प्रत्याशी खड़े कर सिर्फ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को ही नहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी नुकसान पहुंचा है।

बिहार में इस बार 135 सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने वाली लोजपा ने जदयू की सभी 115 सीट के साथ भाजपा के खिलाफ भागलपुर, गोविंदगंज और रोसड़ा में अपने उम्मीदवार खड़े किये थे। इसके अलावा लोजपा ने भाजपा की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की 11 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की छह सीट पर भी उम्मीदवार उतारे थे। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोजपा के बिहार में अलग रुख अपनाने के कारण जदयू को तो भारी नुकसान हुआ। उसके कारण जदयू इस बार 43 सीटों पर ही सिमट गई।

जदयू को भारी नुकसान पहुंचाने वाली लोजपा ने भाजपा, वीआईपी और हम को तीन सीट पर हराने में कोई कसर नहीं छोड़ा। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में लोजपा के 20430 वोट काटने के कारण कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत शर्मा चुनाव जीत गए। इस सीट पर कांग्रेस के श्री शर्मा को 65033 मत मिले वहीं भाजपा के रोहित पांडे 64083 मत लेकर मात्र 950 वोट से चुनाव हार गए।

IPL 2020: दिल्ली का दिल तोड़ कर मुंबई बनी चैंपियन, मिली 20 करोड़ की पुरस्कार राशि

इसी तरह लोजपा ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को भी हराने में बड़ी भूमिका निभाई। सिमरी बख्तियारपुर में लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार के 6940 वोट काट लेने के कारण श्री सहनी 1470 वोट से चुनाव हार गए। इस सीट से चुनाव जीतने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युसूफ सलाउद्दीन को 75201 मत मिले वहीं श्री साहनी 73731 मत हासिल कर सके।

वहीं, कसबा में लोजपा ने 60029 वोट प्राप्त किया और यहां हम उम्मीदवार राजेंद्र यादव को 23658 वोट मिलाे। दोनों के वोट काटने से इस सीट से कांग्रेस के अफाक आलम 77110 मत लेकर 17081 वोट के अंतर से चुनाव जीत गए।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar election resultbihar election results 2020bihar newsNitish Kumarpm modi
Previous Post

इस दिवाली पर 499 साल बाद बन रहा है ग्रहों का ये अद्भुत संयोग

Next Post

जानें लक्ष्मी गणेश-पूजा में उपयोग होने वाली जरूरी सामग्री

Desk

Desk

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
Tribal
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
National Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में दिखेगा लघु भारत का भव्य नजारा

14/11/2025
Farmers laud Uttar Pradesh Food Processing Policy 2023
उत्तर प्रदेश

विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा विकसित भारत का सारथी

14/11/2025
Next Post
diwali

जानें लक्ष्मी गणेश-पूजा में उपयोग होने वाली जरूरी सामग्री

यह भी पढ़ें

JEE MAINS परीक्षा के अंतिम परिणामों में फिट्जी के छात्र ने किया टॉप

19/09/2021
Yakub Qureshi

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को सोनभद्र, इमरान को सिद्धार्थनगर व फिरोज को बलरामपुर जेल भेजा

17/01/2023

कोविड-19 में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव नहीं

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version