Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कालिंजर क्षेत्र में शादी कार्यक्रम के बीच हुई सड़क दुर्घटना में दूल्हे की मृत्यु हो गई और उसका साथी घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनकाई गांव निवासी रामगोपाल की बेटे 20 वर्षीय संतोष कुमार का विवाह आज गोखिया गांव में होना निश्चित था। घर में शादी की खुशियों का माहौल था और मंडप में शादी के कार्यक्रम चल रहा था।

50 हजार के दो वांछित इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

शादी के कुछ घंटे पहले कल देर रात गुढा गांव के निकट बाइक पर लौटते समय सामने से आ रहे एक वाहन की टक्कर लगने से संतोष बाइक समेत उछाल कर दूल्हा नहर में गिरा जिससे उसकी मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी किशोर घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Exit mobile version