नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट वनडे टीम की कप्तान मिताली राज आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। लंबे समय तक भारतीय टीम की कप्तान रहने वालीं मिताली राज को अगर महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि उनके आंकड़े लाजबाव हैं। ऐसे आंकड़े महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम भी दर्ज हैं। मिताली राज डांस की दीवानी थीं, लेकिन उन्होंने दुनियाभर की गेंदबाजों को अपने बल्ले की धुन पर डांस कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 21 साल के बाद अगर उनके आंकड़ों पर गौर किया जाए तो ये बड़े ही हैरान करने वाले हैं। दोनों में एक समानता ये भी कि इन दोनों ही भारतीय दिग्गजों ने दो दशक से ज्यादा समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दमखम दिखाया है।
उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर बने भारत हॉकी टीम के कप्तान
एक महिला के लिए इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलना आसान काम नहीं है। मिताली राज ने भारत की महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए वो कमाल किए हैं, जो तमाम दिग्गज पुरुष खिलाड़ी भी नहीं कर पाए हैं। दो दशक से ज्यादा समय तक 22 गज की पट्टी पर खेलना कोई मामूली बात नहीं है। हर एक मैच के पीछे कितनी मेहनत होती है, ये सिर्फ एक क्रिकेटर ही जान सकता है।
दाएं हाथ की बल्लेबाज मिताली राज 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मीं थीं। उन्होंने जून 1999 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला था और इसके बाद से वे लगातार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुकाबले खेलती आ रही हैं। महज साढ़े 16 साल की उम्र में मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उस समय लड़कियों के लिए क्रिकेट एक अभिशाप की तरह हुआ करती थी। खासकर उन लड़कियों के लिए लैदर की गेंद पत्थर का गोला हुआ करती थी, क्योंकि उनको उस गेंद से खेलने की आदत नहीं थी, लेकिन मिताली राज ने इसे ही अपना करियर चुना। ठीक वैसे है जैसे सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में लगभग इतनी ही उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।