Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा की जीत से खुश संतों ने खेली फूलों की होली

हरिद्वार। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार आने के बाद हरिद्वार के संत (Saint) समाज में खुशी की लहर है। इस बार भले ही होली 17 मार्च की हो लेकिन मतगणना का रिजल्ट आने के बाद से ही हरिद्वार में होली मननी शुरू हो गई है।

हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में पढ़ रही छात्राओं के साथ अवधूत मंडल के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने फूलों के साथ होली खेली और भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी मनाई।

चार राज्यों में भाजपा की जीत के सियासी मायने

इस दौरान प्राचीन अवधूत मंडल के स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि जिस तरह से जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चुनी है, उससे साफ साबित होता है कि जनता का कितना लगाव भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि होली से पहले ही उन्होंने अपने आश्रम में होली खेली है।

PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, भाजपा की जीत का मांगा आशीर्वाद

महंत लोकेश दास ने भी बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का आना अति आवश्यक था। जिस तरह से उन्होंने अपने कार्यकाल में कार्य किया है उससे उत्तर प्रदेश की जनता ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता खुश है। अब जब वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे तो उत्तर प्रदेश में और अधिक विकास होगा।

Exit mobile version