Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हरक सिंह रावत, दूर हुई सभी नाराजगी

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने शनिवार रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे। इस मुलाकात को हरक सिंह की नाराजगी दूर करने से देखा जा रहा है।

हरक सिंह रावत रात मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की। मुख्यमंत्री और हरक सिंह के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एवं विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे।

बीते दिन हरक सिंह के साथ-साथ उमेश शर्मा काऊ के भी भाजपा छोड़कर जाने की चर्चाएं तेज हो गई थी, लेकिन सुबह होते ही उमेश शर्मा ने पार्टी छोड़ने का खंडन किया। उन्होंने कहा कि हरक सिंह की कुछ नाराजगी है लेकिन इस्तीफा की कोई बात नहीं है। सरकार और संगठन स्तर पर हरक सिंह की नाराजगी दूर करने की कोशिश की जा रही है।

चुनाव आयोग तीन दिन करेगा उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों की समीक्षा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब हरक सिंह रावत नाराज नहीं हैं। हरक सिंह एवं मुख्यमंत्री के बीच में मुलाकात का क्रम जारी है। दोनों ने साथ भोजन भी किया है।

शुक्रवार रात मंत्रिमंडल बैठक में हरक सिंह रावत क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर नाराज हो गए थे। इसी बीच में हरक सिंह रावत का मंत्रिमंडल से छोड़कर जाना राज्य में सियासी चर्चाएं त्यागपत्र को लेकर तेज हो गई थीं। सोशल मीडिया में यह खबर तेजी वायरल हो गई थी। सुबह होते-होते सरकार और संगठन की मैनेज के बाद हरक सिंह के इस्तीफे से बदल छट गए। अब माना जा रहा है कि हरक सिंह की बातों को सरकार ने पूरी तरह से सुनने की कोशिश की है। इसी का परिणाम है कि हरक सिंह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और अपने बातचीत के क्रम को जारी रखा।

Exit mobile version