Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई इंडियंस की कैप्टनशिप से हटे रोहित शर्मा, इस प्लेयर को मिली टीम की कमान

Hardik Pandya

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है। आगमी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) को बनाया गया है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। दस सालों तक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते रहे। रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते।

रोहित (Rohit Sharma) ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। वहीं, हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस दो बार फाइनल तक पहुंची। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। टीम में हुई हेरफेर को लेकर मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है।

मोदी की गारंटी के अलावा कोई और गारंटी इस देश में नहीं चलेगी: एके शर्मा

मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

Exit mobile version