Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरदोई :  फैक्ट्री में संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत, सैकड़ो लोगों ने किया घेराव

deadbody found

deadbody found

उत्तर प्रदेश में हरदोई के सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र में कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री में संदिग्ध हालत में मज़दूर की मौत के बाद परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों के साथ शुक्रवार सुबह फैक्ट्री का घेराव किया ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हादसा कल उस दौरान हुआ जब फैक्ट्री में मेंटिनेंस का काम कराया जा रहा था। एक पाइप फटने से दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए जिसमे एक को उपचार के लिए लखनऊ भर्ती कराया गया जबकि दूसरे को फैक्ट्री के कर्मचारी रात में घर पर छोड़ आये जहां उसकी मौत हो गयी। बाद में जिला प्रशासन की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को मदद का आश्वाशन मिलने पर घेराव खत्म किया गया।

पाकिस्तान सरकार को बड़ा झटका, FATF ने ग्रे लिस्ट में रखा बरकरार

उन्होंने बताया कि संडीला कोतवाली इलाके में बघौली के गणेशपुर निवासी 40 वर्षीय रामऔतार औद्योगिक क्षेत्र की आईपीएल फ़ैक्ट्री में मज़दूरी करता था। परिवार वालों का आरोप है कल शाम करीब चार बजे फैक्ट्री में काम करते हुए रामऔतार केमिकल की चपेट में आ गया। फैक्ट्री के कर्मचारी इस बात को छुपाए रहे।

इलाज के लिये उसे फैक्ट्री में ही बिठाए रखा गया। हालत बिगड़ने पर देर रात फैक्ट्री कर्मचारी रामऔतार को उसके घर छोड़ आये। जहां उसकी मौत हो गयी। आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों के साथ शव रखकर फैक्ट्री का घेराव कर लिया। धरना प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बाद में प्रसाशन की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को मदद का आश्वाशन मिलने पर घेराव खत्म किया गया।

Exit mobile version