Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरियाली तीज पर महिलाओं का मेहंदी लगाना होता है शुभ

हरियाली तीज

हरियाली तीज

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज बहुत खास होती है। यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस साल ये तीज 23 जुलाई को है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत रखती हैं और माता पार्वती और शिव जी की पूजा करके पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन ही भोलेनाथ ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। सुहागिन महिलाएं इस दिन झूला झूलती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। महिलाओं का इस दिन मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। इसके पीछे भी एक मान्यता है।

इस वजह से महिलाएं लगाती है मेहंदी

हरियाली तीज के दिन महिलाएं शिव जी और माता पार्वती की आराधना करती हैं। मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को मनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी। मां पार्वती की हथेली में रची मेहंदी को देखकर शिव जी प्रसन्न हुए थे और उन्हें स्वीकार कर लिया था।

मेहंदी लगाने से सेहत को भी होता है फायदा

ऐसे करें पूजा

Exit mobile version