Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

होली की मस्ती में डूबे हरीश रावत ने बजाया ढोलक, गणेश जोशी ने लगाए ठुमके

देहरादून। उत्तराखंड में होली (holi) के त्यौहार की रंगत दिखने लगी है। जगहों-जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों से लेकर महिलाओं नेताओं ने खूब होली खेली।

कुमाऊं में महिलाओं ने जमकर गुलाल लगाया। देहरादून में पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) होली की मस्‍ती में डूबे नजर आए। इस दौरान उन्‍होंने ढोलक बजाई। देहरादून पुलिस मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान रंग लगाती पुलिस अधिकारी। वहीं हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान होली गानों में मसूरी विधायक गणेश जोशी और महापौर सुनील उनियाल गामा जमकर झूमे।

कैंची धाम पहुंचे कार्यवाहक सीएम धामी, दर्शन के बाद खेली होली

इसी के साथ भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए। वहीं विधायक विनोद चमोली भी गुलाल के रंग में रंगे नजर आए और साथ ही जमकर ठुमके लगाते नजर आए।

Exit mobile version