• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरीश रावत ने बहनों से बंधवाई राखी, सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प

Writer D by Writer D
11/08/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने गुरुवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में बहनों से राखी बंधवा कर राखी त्योहार मनाया। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय तिरंगे झंडे के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के तिरंगे को राखी बांध कर उनके सम्मान की रक्षा का संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश (Harish Rawat) ने सभी को भाई बहनों के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा की राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान बान है। ये देश की आज़ादी की लड़ाई की भावना को सदा हमें याद दिलाता है , हज़ारों- लाखों लोगों के संघर्ष से हमने यह आज़ादी पाई है। वैसे ही कांग्रेस का तिरंगा झंडा भी देश की आज़ादी की लड़ाई में लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।

महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरू सरदार पटेल , लोकमान्य गंगाधर तिलक , जैसे महान नेताओं व आज़ादी के दीवाने लाखों लोगों के बलिदान से देश को आज़ादी प्राप्त हुई है , अब तो जिनका कोई योगदान आज़ादी के संघर्ष में नही था , जो देश स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के साथ थे। सेनानियों के विरुद्ध साज़िश रचते थे , जिन्होंने 52 वर्ष तिरंगे को हाथ में नही पकड़ा वो हमें समझा रहे हैं।

15 अगस्त को प्रत्येक विद्यालय में राष्ट्रीय उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाय

हरीश रावत (Harish Rawat) ने अपनी सरकार में महिलाओं के लिए चलाई गई कई योजनाओं की भी याद दिलाते हुए कहा,गौरा देवी कन्या, विधवा , वृद्धा सहित दर्जनों योजनाएँ उन्होंने चालू की थी जिन्हें भाज सरकार ने बंद किया है , हम उनको पुन चालू कराने के लिए दबाव बनाएंगे। इंदरम्मा भोजन योजना का उल्लेख करना भी नही भूले। उन्होंने कहा की उसके माध्यम से भी कही माता बहनों को रोज़गार मिला था जिसे इस सरकार ने बंद किया हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान के लिए हर सम्भव कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर मथुरा दत्त जोशी ,सुधा शुक्ला आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, गरिमा दसोनी, ओम् प्रकाश बब्बन, दिनेश चौहान , महेंद्र नेगी गुरु जी विरेंद्र पोखरियाल ,गुल मौहमद , उर्मिला थपलियाल थापा, शिवानी थपलियाल, प्रणिता डोभाल , लाता रावत, जयंती, कमला, पूर्णिमा सहित सैकड़ों महिलाओ ने शिरकत की।

Tags: National newsUttarakhand News
Previous Post

निर्माणधीन नाले की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Next Post

सीएम धामी को महिलाओं ने बांधी राखी, दीर्घ जीवन की कामना की

Writer D

Writer D

Related Posts

Automated parking construction work completed due to the efforts of Savin Bansal
राजनीति

महिला सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट “ऑटोमेटेड पार्किंग” धरातल पर

02/10/2025
CM Dhami made a purchase from 'Khadi Gramodyog Bhawan'
राजनीति

स्वदेशी अभियान को दिया बढ़ावा : मुख्यमंत्री धामी ने खादी ग्रामोद्योग भवन से की खरीदारी

02/10/2025
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

जीवन में सदाचार और अनुशासन का पालन करें और समाज में एकजुटता बनाए रखें: मुख्यमंत्री

02/10/2025
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश से लैंड जिहाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जिहाद को समाप्त करने का संकल्प – CM धामी

02/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की

02/10/2025
Next Post
cm dhami

सीएम धामी को महिलाओं ने बांधी राखी, दीर्घ जीवन की कामना की

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन corona vaccine

Corona Vaccine : रूस ने स्पूतनिक-5 की पहली खेप देश के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी

12/09/2020
पंचायत चुनाव

मतदान से पहले ही जीत गए 83 क्षेत्र पंचायत सदस्य

08/04/2021
Tejinder Singh Bittu joins BJP

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को करारा झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

20/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version