Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला गैंगस्टर के घर जन्मदिन में हर्ष फायरिंग, दो को लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

land dispute

बेटे ने पिता पर चलाई गोली

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला गैंगस्टर गीता तिवारी के घर बीती रात जन्मदिन पार्टी के दौरान फायरिंग हुई।

जो पार्टी में मौजूद नीतीश सिंह और आमिर नाम के दो युवक को गोली लग गई, जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नीतीश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को घटना की सूचना 2 घंटे बाद रात करीब 1:00 बजे दी गई है। इसके बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि गीता तिवारी अक्तूबर में जमानत पर रिहा हुई है।

हिमाचल के केलांग में सीजन की पहली बर्फबारी, न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

शुक्रवार को उसके नतीनी का जन्मदिन था, ऐसे में घर पर ही एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कई अपराधी किस्म के लोग भी आए हुए थे और जश्न के दौरान ही फायरिंग हो गई।

पुलिस ने नीतीश के पिता की तहरीर पर चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Exit mobile version