Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार इस रंग की पहनें साड़ी, पूरी होगी मनोकामना

hartalika teej

hartalika teej

हिंदू धर्म में पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत रखती है। करवा चौथ व्रत के समान ही हरतालिका तीज पर्व पर भी महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन करती है। हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत को कुंवारी कन्याएं भी रखती है, ताकि उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति हो सके।

कब है हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। हरतालिका तीज (Hartalika Teej) पर महिलाएं 16 श्रृंगार करके पूजा करती हैं। इस दिन सिंगार में हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, राशि के अनुसार इन रंगों से श्रंगार करना शुभ माना जाता है।

मेष राशि – मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा। लाल रंग प्रेम का प्रतीक होता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वाली महिलाओं के लिए सफेद रंग शुभ होता है। चांदी के आभूषणों से सिंगार जरूर करना चाहिए।

मिथुन राशि – हरे रंग की साड़ी पहनने से मिथुन राशि वाली महिलाओं की सूनी गोद भर जाती है। सभी इच्छाएं पूरी होती है।

कर्क राशि – इन महिलाओं को हल्की गुलाबी और सिल्वर रंग की साड़ी पहनना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में शांति रहती है और जीवन में कभी कोई पारिवारिक समस्या नहीं आती है।

सिंह राशि – सिंह राशि की महिलाओं को नारंगी और लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। पति-पत्नी के रिश्तों में प्रेम बना रहता है।

कन्या राशि – हरे रंग की साड़ी पहनने से कन्या राशि वाली महिलाओं को जीवन में सफलता मिलती है। हरे रंग की चूड़ियां भी पहनना चाहिए।

तुला राशि – इन महिलाओं के लिए गुलाबी, सिल्वर रंग की साड़ी पहनना शुभ होता गै। पति-पत्नी में अच्छे संबंध रहते हैं।

धनु राशि- पीले रंग की साड़ी पहनना धनु राशि की महिलाओं के लिए अच्छा होता है। कुंवारी लड़कियां को अच्छा पति मिलता है।

मकर राशि – मकर राशि के लिए काला रंग शुभ होता है, लेकिन पूजा में काले रंग धारण नहीं करना चाहिए। आप गहरे नीले रंग की साड़ी भी पहन सकते हैं।

कुंभ राशि – कुंभ राशि महिलाओं को नीले, बैंगनी या आसमानी रंग की साड़ी पहनाना चाहिए। पति की उम्र लंबी होगी और जीवन में सफलता मिलेगी।

मीन राशि – मीन राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर पीले या नारंगी रंग की साड़ी पहनाना चाहिए। ऐसा करने से मां पार्वती और शिव जी की कृपा बनी रहती है।

Exit mobile version