Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फसल काट रही महिला का दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया, एक गिरफ्तार

Molests

मुजफ्फरनगर  जिले में फसल काट रही 22 वर्षीय महिला का दो लोगों ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को जानसठ पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में हुई।

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीडिता के परिवार ने आरोप लगाया कि महिला अपनी बहन के साथ खेत में गयी थी तभी दो लोगों ने उसे खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले जाने की कोशिश की।

CNG वैन में विस्फोट के बाद लगी आग में चार लोग झुलसे, आग पर पाया काबू

पीड़िता  की बहन मदद के लिए चिल्लायी जिसके बाद कुछ ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि एक आरोपी फरार है। थाना प्रभारी डी के त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version