• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Haryana Election Result: जुलाना से विनेश फोगाट हुई पीछे, जानें अनिल वीज की सीट का हाल

Writer D by Writer D
08/10/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Haryana Elections

Haryana Elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर पांच अक्टूबर को हुई वोटिंग के बाद मंगलवार को मतगणना जारी। इस बार बीजेपी राज्य में हैट्रिक की उम्मीद है जबकि लगभग एक दशक बाद राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। इस चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी शामिल हैं।

हरियाणा में हुए चुनावों (Haryana Elections) में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगाट की किस्मत का फैसला है।

जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं विनेश फोगाट पीछे चल रहीं हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के योगेश कुमार से है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 11 बजकर 20 मिनट तक विनेश फोगाट इस सीट से 1,237 वोटों से पीछे हैं।

कौन किन सीटों पर आगे या पीछे?

जुलाना से विनेश फोगाट पीछे
सिरसा से गोपाल कांडा पीछे
उचाना कलां से दुष्यंत चोटाला पीछे, चौथे नंबर पर
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 11000 वोट से आगे
अंबाला कैंट से अनिल विज पीछे

हरियाणा (Haryana) की सभी 90 सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों में कांग्रेस की जबरदस्त लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई सीट से आगे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतगणना शुरू होने से पहले कहा कि आज मतगणना का दिन है और मुझे पूरा यकीन है कि बीते दस सालों में बीजेपी सरकार ने जो काम किया है, उसके दम पर हम सूब में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा करती रहेगी। कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है जबकि बीजेपी जनसेवा की भावना से काम करती है।

Haryana Elections Result: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, कई दिग्गजों की सीट फंसी

हरियाणा के कैथल से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि एग्जिट पोल से पता चलता है कि हम राज्य की 90 सीटों में से 60 सीटें जीतने जा रहे हैं। लेकिन मैं कहता हूं कि हम 70 सीटें जीत रहे हैं और कैथल की सीट भी जीतेंगे। आज हर कोई बदलाव चाहता है। लोग बीजेपी के 10 साल के भ्रष्ट शासन से थक गए हैं। वे बदलाव चाहते हैं। मैं जानता हूं कि कांग्रेस बदलाव और न्याय लेकर आएगी।

इससे पहले सी-वोटर के एग्जिट पोल में इस बार कांग्रेस की वापसी का अनुमान लगाया गया है। 10 साल से सत्ता में काबिज 20 से 28 सीटों पर सिमट सकती है। जबकि, कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार 10 सीटें जीतने वाली दुष्यंत चौटाला की जेजेपी को इस बार 0 से 2 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, अन्य के खाते में 10 से 14 सीट आ सकती हैं।

हरियाणा (Haryana) में 65% से ज्यादा हुई थी वोटिंग

हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में वोट डाले गए थे। इस बार हरियाणा चुनाव में 67.9% वोटिंग हुई। ऐलनाबाद में सबसे ज्यादा 80.61% और बड़खल में सबसे कम 48.27% मतदान हुआ है। जबकि, लोकसभा चुनाव में 64.8% वोट पड़े थे।

Tags: Haryana electionsHaryana Elections Resultharyana result updates
Previous Post

चुनावी नतीजों का शेयर बाजार पर असर, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Next Post

इंस्टाग्राम की सर्विस ठप, कई यूजर्स को हो रही परेशानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू हो : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Next Post
Instagram

इंस्टाग्राम की सर्विस ठप, कई यूजर्स को हो रही परेशानी

यह भी पढ़ें

Balvatika

नौनिहालों को मिलेगी ‘सुनहरी शुरुआत’, ‘बालवाटिका अभियान’ का होगा आगाज

15/04/2025
Chocolate Chip Cookies

घर पर बनाएं एगलेस चॉकलेट चिप कुकीज, स्वाद ऐसा जो दिल में बस जाए

24/04/2026
CM Yogi

राजमार्गों के हर किलोमीटर पर लगाएं सीसी कैमरे: सीएम योगी

03/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version