Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाखों साल मरे ‘दैत्य’ से संबंध बनाएगी हथिनी, इतने साल बाद पैदा होगा बच्चा

mammoth

mammoth

रिसर्चर्स ऐसे कई खोज करने में जुटे होते हैं जो बेहद यूनिक होते हैं। जब ये रिसर्च धरातल पर उतरती हैं, तो ये सभी को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक खोज द गार्जियन की नई रिपोर्ट में छपी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक़, अगर रिसर्च कामयाब रहा तो आठ लाख साल पहले गायब हो चुके मैमथ की प्रजाति का बच्चा दुबारा धरती पर चलता पाया जाएगा।

रिसर्चर्स के मुताबिक़, इस नए फंडिंग के कारण मैमथ एक बार फिर धरती पर घूम-फिर पाएंगे। इसमें साइंटिस्ट्स लैब में बड़े मैमथ के साथ एशियन हथिनी का मिलन करवाकर उससे नई प्रजाति को पैदा करवाएंगे। इसके लिए लाखों साल पहले मिले मैमथ की बॉडी के प्रिजर्व डीएनए का इस्तेमाल किया जाएगा। रिसर्च के परिणाम सामने आने में ज्यादा से ज्यादा 6 साल लगेंगे। इस रिसर्च को मेगा रिच इन्वेस्टर्स बेन और जॉर्ज फंड करेंगे।

ऐसे पैदा होंगे मैमथ

आज से लाखों साल पहले पृथ्वी पर दैत्याकार मैमथ घूमा करते थे। कुछ समय पहले वैज्ञानिकों को इनका एक जीवाश्म मिला उसी के डीएनए के साथ अब एशियन हाथिनी का मिलन करवाया जाएगा।

यात्रियों से भरी नाव नदी में पलटी, कई लोगों के मौत की आशंका

इसके बाद लैब में इसका एम्ब्रोयो बनाया जाएगा। इसमें एशियन हथिनी के स्किन सेल्स का इस्तेमाल होगा। तैयार एम्ब्रयो को सरोगेट मदर या आर्टिफिशियल कोख में बड़ा किया जाएगा।

मैमथ को फिर से जिन्दा करना

इस रिसर्च को फंड कर रहे बेन ने बताया कि उनका मकसद है दुनिया में खत्म हो चुके मैमथ को फिर से जिन्दा करना। ये मैमथ आर्कटिक के बर्फ में -40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जिन्दा रहेंगे। ये हर वो काम करेंगे जो सालों पहले ये मैमथ करते थे। इसमें पेड़ों को तने उखाड़ कर मस्ती करना भी शामिल है। इन जानवरों को एशियन हथिनी से ब्रीड करवाया जाएगा ताकि ये बर्फ के साथ ही साथ गर्म जगह पर भी सर्वाइव कर सके। अगर ये रिसर्च कामयाब रहता है तो अगले दस साल के अंदर दुनिया में लाखों साल पहले खत्म हो चुके दैत्य वापस आ पाएंगे।

Exit mobile version