Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाथरस गैंगरेप मामला : राहुल गांधी का आरोप- पुलिस ने मुझ पर किया लाठीचार्ज

Hathras gang rape case

Hathras gang rape case

नई दिल्ली। यूपी में हाथरस कांड पीड़िता के परिजन से गुरुवार को मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया, जिसके बाद वह पैदल ही हाथरस के लिए निकले। पैदल ही हाथरस जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हिरासत में ले लिया है।

पैदल हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी ने ग्रेटर नोएडा पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया है और धक्का-मुक्की की है। उन्होंने कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या देश में सिर्फ मोदीजी ही पैदल चल सकते हैं। आम आदमी क्यों नहीं चल सकता है। हमारी गाड़ी को रोका गया, इसलिए हम लोग पैदल चलने लगे।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राहुल गांधी से बदसलूकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को धक्का दिया है। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए थे। इस वजह से उनके ​हाथ और शरीर चोटें आई हैं। अजय कुमार लल्लू ने बताया कि पुलिस लाठी चार्ज के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 145 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हाथरस में बुधवार को हुए बबाल के बाद पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। उपद्रव कर रहे 145 लोगों के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित 25 नामजद व 120 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आईपीसी की धारा 147, 149, 332, 353, 336, 347, 427 और 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आईजी ने कई टीम भी गठित की है। बुधवार को कोतवाली सदर क्षेत्र के शहर में बवाल हुआ था इस दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था।

Exit mobile version