Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब घर बैठे करें लालबाग के राजा के दर्शन, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Lalbagh ka Raja

Lalbagh ka Raja

गणपति महोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है। इस पर्व को देशभर में विशेषकर मुंबई( महाराष्ट्र) में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस बार 7 से 17 सितंबर 2024 के बीच गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। गणपित महोत्सव के दौरान जगह-जगह पर गणपित महाराज की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। मुंबई का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल लालबाग का राजा (Lalbagh ka Raja ) है। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित है। यहां पर भक्त दूर-दूर से गणपित भगवान के दर्शनों के लिए आती है। भगवान गणेश की एक झलक पाने के लिए लोग कई घंटों का इंतजार करते हैं। मान्यता है कि लालबाग के राजा (Lalbagh ka Raja ) से जो मन्नत मांगी जाती है, वह पूरी जरूर होती है। इसलिए इन्हें मन्नत का राजा भी कहा जाता है।

लालबाग में बप्पा (Lalbagh ka Raja ) के दर्शनों का समय-

लालबाग के राजा (Lalbagh ka Raja ) के दर्शन सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक किए जा सकते हैं। बप्पा की पूजा तीन बार होगी। सुबह की पूजा 6 से 7 बजे के बीच होगी। दोपहर की पूजा 1 बजे से 2 बजे के बीच की जाएगी और शाम की पूजा 7 से 8 बजे के बीच होगी।

आरती का समय-

सुबह की आरती- 7 से 7.15 बजे के बीच होगी।

दोपहर की आरती- 1 से 1.15 बजे के बीच होगी।

शाम की आरती- 7 से 7.15 बजे के बीच होगी।

लाइव दर्शन ऐसे करें-

आप lalbaugcharaja.com के माध्यम से लाइव दर्शन कर सकते हैं। नीचे दिए लिंक से भी आप लाइव दर्शन कर सकते हैं

फेसबुक- m.facebook.com/LalbaugchaRaja

यूट्यूब – youtube.com/user/LalbaugRaja

इंस्टाग्राम- instagram.com/lalbaugcharaja

Exit mobile version