Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में हवलदार इंस्ट्रक्टर की निकली वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल

Havildar Instructor

Havildar Instructor Recruitment

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएससी (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havildar Instructor ) के कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और पुलिस विभाग का हिस्सा बनना चाहते हैं तो ये नौकरी आपके लिए बेस्ट है। यूपीएसएसएससी परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश गृह सुरक्षा विभाग के अंतर्गत हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havildar Instructor ) के कुल 209 पदों को भरेगा। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स को हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन होगा।

जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी डेट 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख 16 जुलाई है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि वो पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित कर सकें।

किस कैटेगरी में कितनी वैकेंसी?

सामान्य वर्ग (UR)- 88 पद
अनुसूचित जाति (SC)- 39 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)- 5 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)- 57 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS)- 20 पद

पात्रता मानदंड क्या हैं?

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास पीईटी स्कोर कार्ड होना चाहिए और साथ ही वह इंटरमीडिएट पास भी होना चाहिए।
उम्र सीमा: आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

कैटेगरी आवेदन शुल्क ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क शुल्क योग (आवेदन शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क)
अनारक्षित 0.00 25 रुपये 25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग 0.00 25 रुपये 25 रुपये
अनुसूचित जाति 0.00 25 रुपये 25 रुपये
अनुसूचित जनजाति 0.00 25 रुपये 25 रुपये

सेलेक्शन प्रोसेस क्या है?

इस पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसकी अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा के प्रश्न ऑब्जेक्टिव और बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havildar Instructor ) के पद पर चयनित होने के बाद कैंडिडेट्स की नियुक्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित होमगार्ड मुख्यालय में की जाएगी और उसे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी।

Exit mobile version