Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस जगह तिल का होना शुभ संकेत, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

mole

mole

हमारे शरीर में कई स्थानों पर तिल (Mole) के निशान होते हैं। हस्त रेखा शास्त्र में तिल के निशानों के बारे में विस्तार में बताया गया है। नारायण दत्त श्रीमाली ने अपनी किताब ‘वृहद हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र’ में शरीर में पाए जाने वाले तिल के संकेतों के बारे में भी विस्तार से जिक्र किया है। यहां शुभ संकेत देने वाले तिल के बारे में विस्तार से जानें।

हथेली के बीच में तिल (Mole) का होना

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली के बीच में तिल (Mole) का होना शुभ संकेत होता है। ऐसे लोग धनवान, भाग्यवान और जीवन में सफल होते हैं। जीवन में कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। हाथ में तिल होने पर कभी जीवन में पैसों की तंगी नहीं होती है। ऐसे लोगों पर देवी लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती है।

बाईं आंख के नीचे तिल (Mole) 

नारायण दत्त श्रीमाली के मुताबिक, जिन लोगों के बाईं आंख के नीचे तिल (Mole) का निशान होता है, वे चतुर होते हैं। ऐसे लोगों को कोई ठग नहीं सकता है। ये अपनी चालाकी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि इन व्यक्तियों के दिल में किसी के प्रति दुराभाव नहीं होता है। ये लोग मन से साफ होते हैं।

भौंहों के ठीक बीच में तिल (Mole) का होना

जिन लोगों के दोनों भौहों के बीच में तिल (Mole) का निशान होता है, वो लोग भी हर काम में सफलता पाते हैं। ये लोग तेज बुद्धि वाले होते हैं। अपने व्यवहार से सभी को प्रभावित करते हैं और इन्हें पारिवारिक जीवन में भी सभी सुख मिलते हैं।

Exit mobile version